We're improving how we manage billing issues and potential privacy incidents, including actions we're taking as part of our enforceable undertaking. Learn more.
During the Victorian State election caretaker period (3-28 November 2026), we'll only publish web content and updates that are in line with the caretaker conventions.
Greater Western Water (GWW) आपका जल निकाय है। हम मेलबोर्न और तेज़ी से बड़ रहे पश्चिमी क्षेत्र में विश्वसनीय और अपशिष्ट जल सेवाएँ प्रदान करते हैं।
जल एक अनमोल संसाधन है, जो जीवन के लिए आवश्यक है।
हम घरों, सामुदायिक स्थानों, व्यवसायों और उद्योगों को पीने के पानी और पुनर्नवीनीकरण पानी की आपूर्ति करते हैं।
हम अपशिष्ट जल (शौचालयों और निकास से आने वाले जल) को हटाते हैं और इसे संशोधित करते हैं ताकि इसका पुन:प्रयोग किया जा सके और इसे पर्यावरण में वापस पहुँचाया जा सके।
हम सुनिश्चित करते हैं कि आपकी पानी और अपशिष्ट जल सेवाएं आने वाले दशकों के लिए विश्वसनीय, किफायती और सुरक्षित हों। इसमें हमारी जल और सीवरेज प्रणाली को बनाने वाली पाइपों, पंपिंग स्टेशनों, प्लांट्स और उपकरणों का निर्माण करने और इन्हें अपग्रेड करने के लिए अगले दस वर्षों के दौरान $3.275 बिलियन राशि का निवेश करना शामिल है।
पीने वाले पानी की जल सेवाएँ
हर साल, GWW करीब 13 लाख लोगों को 113 बिलियन से अधिक उच्च-गुणवत्ता वाला पीने वाला पानी उपलब्ध कराता है।
हमारी जल आपूर्ति प्रणाली निम्नलिखित से बनी है:
7,562 किलोमीटर जल आपूर्ति मेन्स – पाइपें जो जल वितरित करती हैं
17 बांध और जल कैचमेंट्स – पानी एकत्रित और भंडार करते हैं
7 भूजल बोर - भूमिगत जलभृतों से पानी की आपूर्ति
35 पंप स्टेशन – पानी को पाइपों के माध्यम से पंप करते हैं
7 जल निस्पंदन संयंत्र - पानी को साफ और शुद्ध करते हैं ताकि यह पीने के लिए सुरक्षित हो
अपशिष्ट जल (सीवरेज) सेवाएँ
हर साल, GWW 108 बिलियन लीटर अपशिष्ट जल एकत्रत करता है।
हमारी सीवरेज प्रणाली निम्नलिखि से बनी है:
· 6,407किलोमीटर अपशिष्ट जल मेन्स – अपशिष्ट जल को एकत्रत करना और इसका परिवहन करना
· 141 पंप स्टेशन – अपशिष्ट जल को पाइपों के माध्यम से पंप करना
· 8 रिसाइकल जल प्लांट – अपशिष्ट जल को संशोधित करना और इसे प्रयोग के लिए सुरक्षित बनाना
रिसाइक्ल किया हुआ जल
रिसाइक्ल किया हुआ जल वह अपशिष्ट जल जिसे एकत्रित और संशोधित किया जा चुका होता है ताकि घर-परिवारों, उद्योग और खेतीबाड़ी तथा पार्कों के लिए इसका प्रयोग किया जा सके।
रिसाइक्ल किए हुए जल का प्रयोग पीने के पानी के लिए नहीं किया जाता है। परन्तु, यह शौचालय फ्लश करने और बाहर पानी देने जैसे अन्य प्रयोगों के लिए पानी के अन्य स्त्रोत प्रदान करके हजारों लीटर पीने वाले पानी की बचत करता है।
रिसाइक्ल किया हुआ जल बैंगनी पाइपों से सप्लाई किया जाता है।
हर साल, GWW 6.3 बिलियन लीटर रिसाइक्ल किया हुए जल का उत्पादन करता है। हमारा रिसाइक्ल किए जाने वाले जल की प्रणाली निम्नलिखित से निर्मित है:
810 किलोमीटर रिसाइक्ल किया हुआ जल मेन्स – जल का परिवहन करना
7 तूफानी जल संचयन योजनाएं - तूफान के पानी का संग्रह, उपचार और पुन: उपयोग